Homeप्रमुख खबरेंपैदल चलने के लिए जापानी लोगों ने निकाली गजब तकनीक रोज 30...

पैदल चलने के लिए जापानी लोगों ने निकाली गजब तकनीक रोज 30 मिनट की इस पैदल चाल के हैं अदभुत फायदे

प्रतिदिन पैदल चलना एक ऐसी एक्सरसाइज है जो कि रोज की जाए तो अच्छा ही है. वजन कम करने के लिए भी लोग हर रोज करीब आधे से एक घंटे तो चलते ही हैं. भले ही कोई भी उम्र हो वॉकिंग करना सभी के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होता है. वॉकिंग करने से भी लोग काफी फिट रहते हैं, साथ ही ब्लड प्रेशर जैसी कई परेशानियां कम हो जाती हैं . वॉकिंग करने से आपका डाइजेशन अच्छा होता है, ब्लड फ्लो अच्छा होता है और आपका मूड भी बूस्ट अप हो जाता है. ऐसा कहा जाता है कि हर रोज कम से कम 10 हजार कदम तो चलने ही चाहिए, इससे ही शरीर फिट होता है. लेकिन गैस्ट्रोएंटोरोलॉजिस्ट डॉक्टर सेठी का मानना है कि जापानी वॉकिंग इस ट्रेडिशनल वॉकिंग तकनीक से काफी ज्यादा लाभकारी है . ऐसे में चलिए जापानी वॉकिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं जिससे आपके शरीर को कई सारे फायदे मिलेंगे.

क्या है जापानी वॉकिंग तकनीक? 

जापानी वॉकिंग तकनीक के बारे में जानें तो डॉक्टर  के मुताबिक, अपनी हेल्थ को अच्छा रखने के लिए जापानी लोगों ने एक नई तरह की वॉकिंग तकनीक निकाली है. उस वॉकिंग तकनीक का नाम इंटरवल वॉकिंग दिया है. इस तरह की वॉकिंग में पहले तीन मिनट धीरे वॉक करना होता है फिर इसके बाद तीन मिनट बहुत तेज वॉक करना होता है. इतनी तेज चलना होता है जैसे कि मीटिंग छूट रही हो. ऐसा ही रोज 30 मिनट करना होगा. अगर आप रोजाना आधे घंटे इंटरवल वॉकिंग करेंगे तो आपको शानदार रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे. डॉक्टर का मानना है कि स्टडीज से पता चला है कि इस तरह की वॉकिंग करने से कार्डियोवस्कुलर हेल्थ अच्छी रहती है और व्यक्ति फिट रहता है.

कैसे की जाती है इंटरवल वॉकिंग?

इंटरवल वॉकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको 3 से 5 मिनट तक आराम से चलना होता है. इसके बाद ब्रिस्क वॉक करनी होती है यानी कि आपको बहुत तेज चलना होगा. इसके बाद आप 3 से 5 मिनट धीरे चलें और ऐसा ही आपको दो से चार बार दोहराना है. इसके बाद आखिर में 3-5 मिनट तक धीरे चल कर कूल डाउन होकर ब्रेक ले लें. ऐसा ही आपको रोज करना है, जिससे आप हेल्दी रहें और आपका माइंड भी अच्छा रहे.

किन बातों का रखना है ध्यान?

वॉक करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि अपने साथ आप एक पानी की बोतल जरूर रखें. अगर आप पानी की बोतल रखेंगे और समय से पानी पिएंगे तो आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी. इसके अलावा आप सीधे और सपाट रास्ते के अलावा ऊंचे-नीचे रास्ते पर भी वॉक कर सकते हैं. अगर आप डाइट पर ध्यान दें और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करके वॉकिंग करें तो आपका मोटापा कम करने में भी मदद मिल सकती है.

क्या हैं इंटरवल वॉकिंग के फायदे

  • रोजाना इंटरवल वॉकिंग करने से आपको कई सारे फायदे मिलते हैं, जैसे-
  • हार्ट हेल्थ सुधरना
  • वजन घटना
  • मसल्स को टोन करना
  • मेंटल हेल्थ स्ट्रॉन्ग होना
  • ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना
  • स्टेमिना और एनर्जी बढ़ना

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. शब्दशक्ति न्यूज़ इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments