कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा चंबल रेंज के आईजी- डीआईजी नपे
भोपाल /मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों के द्वारा खेदजनक व्यवहार की घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा चंबल रेंज के आईजी- डीआईजी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन पुलिस अधिकारियों द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने कटनी और दतिया जिले के पुलिस अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी को भी हटाने के लिए आदेश दे दिया गया है। कटनी CSP ख्याति मिश्रा के तहसीलदार पति के हंगामे के बाद यह कार्रवाई हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने लिखा, “कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है। इस कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं।
” दरअसल, कटनी में सीएसपी रहीं ख्याति मिश्रा का परिवारिक विवाद हुआ था। जिसमें कटनी पुलिस पर आरोप लगे थे कि ख्याति मिश्रा के कहने पर तहसीलदार पति शैलेंद्र बिहारी शर्मा और उनके परिवार के साथ पुलिस ने मारपीट की है। यह सब वर्तमान कटनी एसपी अभिजीत रंजन के कहने पर हुई है।