मंगलवार की रात को आईपीएल का फाइनल मैच PBKS यानी पंजाब किंग्स और RCB यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया । RCB ने मैच जीत लिया । इस जीत के बाद सबसे पहले विराट अनुष्का के पास पहुंचे और उनके गले लगकर रो पड़े। यह दोनों के लिए और इनके फैंस के लिए एक इमोशनल पल था।
RCB की जीत के बाद खुशी से झूमी अनुष्का
जैसे ही विराट कोहली की टीम जीत गई तो अनुष्का खुशी से झूम उठी। इसके बाद वह विराट से मिली और दोनों गले लगकर रो दिए। अनुष्का ने RCB के बैटिंग कोच और पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लिकल को भी गले लगाया। उनके आंसू पोंछे। यह पूरी टीम के लिए एक भावुक पल था।