Homeप्रमुख खबरेंभाजपा ने आगामी कार्यक्रमों के जिला संयोजक तथा सह संयोजक किए घोषित

भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों के जिला संयोजक तथा सह संयोजक किए घोषित

मोदीजी के नेतृत्व में देश विकसित भारत का लक्ष्य तय करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है – राजौरिया

कार्यशाला में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना को लेकर जिला संयोजक तथा सह संयोजक बनाएं

ग्वालियर / भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की जिला कार्यशाला आज श्याम वाटिका में आयोजित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कार्यशाला में संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तय करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
श्री राजौरिया ने कार्यशाला में संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर एवं अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाकर हमारे नेतृत्व ने जो कहा सो करके दिखा दिया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना तथा केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंडल से लेकर बूथ और शक्ति केन्द्र तक कार्यक्रमों के सफल आयोजन की कार्ययोजना बनाई बनाई। वहीं उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिला संयोजक और सह संयोजक तथा सदस्यों भी बनाएं गए।

प्रदेश शासन के उर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने कहा कि मोदीजी सरकार के 11 साल के कार्यकाल तथा प्रदेश शासन के मुखिया डॉ मोहन यादव जी की बदौलत अच्छा एयरपोर्ट, ग्वालियर में अच्छा रेलवे स्टेशन बन रहा है तथा सिविल अस्पताल प्रदेश में दूसरा सबसे बेहतरीन अस्पताल बना है, इन पर हम सबको गर्व है।

ग्वालियर सांसद श्री भारतसिंह कुशवाह ने कहा कि  हमारे पास राष्ट्रवादी विचारधारा का मजबूत संगठन है।
भाजपा जिला प्रभारी श्री अरूण चतुर्वेदी ने कार्यशाला में संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने तथा आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजनाओं में कार्यकर्ताओं को जो भी दायित्व मिलें उसे पूरे मनोयोग निभाएं।
भाजपा जिला महामंत्री श्री विनय जैन ने जिला कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से बताया।

इस कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों को लेकर एक कार्ययोजना भी बनाई है जिसमें संयोजक, सहसंयोजक तथा सदस्य बनाए गए है

 

संकल्प से सिद्धि तक अभियान के संयोजक श्री विनय जैन, सह संयोजक श्री दारासिंह सेंगर तथा सदस्य आकाश श्रीवास्तव, राघवेन्द्र शर्मा,

*विश्व पर्यावरण दिवस* के संयोजक श्री धर्मेन्द्र तोमर, सह संयोजक श्रीमती विद्या थोराट, सदस्य अजय द्विवेदी, मनोज मुटाटकर,

राजू सेंगर, सहसंयोजक श्री शैली शर्मा, सदस्य उमेश जोशी, श्रीमती रेशु राजावत,

*डाॅ. मुखर्जी बलिदान दिवस* के जिला संयोजक

श्री कमल माखीजानी, पूर्व जिलाध्यक्ष, सहसंयोजक श्री हरीश मेवाफरोश, सदस्य श्री गिर्राज व्यास, श्री संतोष गोडयाले,

*आपातकाल के काला अध्याय का 50वां वर्ष* पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों हेतु जिला संयोजक श्री विवेक जोशी, सहसंयोजक श्री दीपक शर्मा, सदस्य निशिकांत मोघे, श्री सुशील वर्मा है।

इससे पूर्व मंचासीन अतिथियों ने भारत माता एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
मंच पर उर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, सांसद श्री भारतसिंह कुशवाह, भाजपा जिला प्रभारी श्री अरूण चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्षगण अभय चैधरी, कमल माखीजानी, देवेश शर्मा, मुरैना जिला प्रभारी श्री जयसिंह कुशवाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विवेक जोशी, जिला महामंत्रीगण श्री विनय जैन, श्री विनोद शर्मा, श्री राजू पलैया, राजू सेंगर, धर्मेन्द्र तोमर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजू पलैया ने किया एवं आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक शर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments