ग्वालियर अंचल जबरदस्त हीट वेव की चपेट में आ गया है तापमान लगातार उछाल मार रहा है रविवार को पारा 44 के पास जा पहुंचने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है सनसनाती लपट और तमतमाते सूरज ने हाल बेहाल कर दिया है, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाएगा। यह स्थिति आने वाले पूरे सप्ताह तक बनी रहेगी। गर्मी की इस प्रचंडता के कारण गर्मी जनित बीमारियों से भी लोग परेशान हैं उल्टी बुखार दस्त आदि के मरीज बढ़ गए हैं।

मॉनसून समय से पहले पहुंचने की उम्मीदों पर ब्रेक
सागर से तेजी से आगे बढ़े मॉनसून के बाद इस बार मॉनसून समय से पहले पहुंचने की उम्मीदों पर ब्रेक लग गया है. इसके चलते मध्य प्रदेश में तापमान फिर उछाल मारने लगा है. प्रदेश के 12 जिलों में तापमान एक बार फिर 42 डिग्री या उससे भी अधिक तक पहुंचने लगा है. उधर बारिश का सिलसिला पूरी तरह से थमा नहीं है. एक दिन पहले मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और सेंधवा में अच्छी बारिश हुई. मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश की उम्मीद जताई गई है.
इस बार मॉनसून तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा था. उम्मीद जताई जा रही थी कि इस बार मध्य प्रदेश में मॉनसून समय से पहले पहुंच जाएगा. अरब सागर से मॉनसून तेज रफ्तार में आगे भी बढ़ा और 29 मई मुंबई में जबरदस्त बारिश के बाद यह आगे बढ़ता हुआ पुरी, बांग्लादेश से होते हुए पूर्वी राज्यों तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद मॉनूसन की रफ्तार धीमी पड़ गई. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर मॉनसून मध्य प्रदेश में कब दस्तक देगा.
वैसे देखा जाए तो मध्य पदेश में सामान्यता मॉनसून 11 जून से लेकर 28 जून तक मध्य प्रदेश में दस्तक देता रहा है. हालांकि इसमें दो साल 2018 और 2019 ऐसे भी रहे, जब मॉनसून एक हफ्ते की देरी से पहुंचा. वैसे ऐसा ट्रेंड पिछले 11 सालों में सिर्फ 2 बार ही रहा है. मॉनसून की रफ्तार मंद पड़ने के साथ ही एक बार फिर लोगों को गर्मी सताने लगी है. मध्य प्रदेश में तापमान ने फिर छलांग लगाई है।
हालांकि हैं कि “उम्मीद है कि मॉनसून अपने निर्धारित समय पर मध्य प्रदेश पहुंच जाए. इसके पीछे वे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बने लो प्रेशर को वजह मान रहे हैं. वे कहते हैं कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में 50 किलोमीटर की गति से हवाएं चल रही हैं, यह मॉनसून के लिए अच्छे संकेत हैं.”
अब आगे कैसा रहेगा मॉनसून
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में जहां गर्मी लोगों को सताएगी, वहीं कई इलाकों में बारिश की बौछारें लोगों को राहत देगी. अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.
9 जून
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं प्रदेश के ग्वालियर, चंबल संभाग के अलावा निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ में तेज गर्मी और लू का भी अलर्ट जारी किया गया है.
10 जून
प्रदेश के बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, बड़वानी, खरगोन और खंडवा में हल्क बारिश होने की उम्मीद जताई गई है. वहीं प्रदेश के ग्वालियर चंबल इलाकों के अलावा टीकमगढ़ छतरपुर, निवाड़ी, पन्ना में तेज गर्मी और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है.
11 जून
प्रदेश के मंडला, अनूपपुर, डिंडौरी, सिवनी, बालाघाटन, पांढुर्णा, खरगोन, बुरहानपुर के अलावा, जबलपुर, पन्ना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल सहित कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है.