Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस की 25 जून को होने वाले संविधान सत्यागृह उपवास धरना आंदोलन...

कांग्रेस की 25 जून को होने वाले संविधान सत्यागृह उपवास धरना आंदोलन की बड़ी तैयारी

25 जून को होने वाले संविधान सत्यागृह उपवास धरनाआंदोलन को सफल बनाने के लिए विधायक डॉ सिकरवार ने गली ,गली किया जनसंपर्क

14 स्‍थानों पर समता भोज कार्यक्रम

ग्वालियर / संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा कोर्ट परिसर में लगाएं जाने के लिए प्रदेश स्तर पर चल रहे कांग्रेस के आंदोलन के क्रम में ग्वालियर में 25 जून को होने वाले संविधान सत्यागृह आंदोलन को सफल बनाने के लिए आज सोमवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अनेक गली ,मोहल्लों में विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने सघन जनसंपर्क कर आमजनों से उक्त कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है। यह आंदोलन मेला मैदान के पास सूर्य नमस्कार तिराहे पर 25 जून को प्रातः 10 बजे से होगा ।
विधायक डॉ सिकरवार ने कहा कि सभी वर्गों को सकारात्मक रूप से बाबा साहब का सम्मान करना चाहिए । हम सब को बाबा साहब ने एक साथ मिलकर चलने की सीख दी है। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान लोगों से सीधी बात की और लोगों ने विधायक डॉ सिकरवार की बात का समर्थन करते हुए आंदोलन में शामिल होने का आश्वाशन दिया । जनसंपर्क में ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन , डाॅ.दशरथ सिंह ,बृजेश शुक्ला , जसवंत सेजवार ,अलाउद्दीन खान ,मुन्ना वाल्मीक ,राकेश सोलंकी, अजय रजक, फूलचंद लीडर, नवल वाल्मीक समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इन स्‍थानों पर आज होगा समता भोज:-
प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर संविधान सत्‍याग्रह के तहत प्रदेश भर में हो रहे आंदोलन के क्रम में 24 जून को ग्‍वालियर पूर्व विधानसभा में 14 स्‍थानों पर एक साथ शाम 5 बजे समता भोज का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी क्षेत्र के विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने दी। उन्‍होंने बताया कि 14 स्‍थानों पर व्‍यवस्‍था बनाये रखने के लिये प्रभारीयों की नियुक्ति की गई है। इस समता भोज आयोजन में प्रदेश मीडिया विभाग के अध्‍यक्ष मुकेश नायक 60 फुटा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष डॉ. देवेन्‍द्र शर्मा वार्ड 57 के बीजासेन मौहल्‍ला में स्थित सामुदायिक भवन पर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही विधायक डॉ. सतीश सिकरवार वार्ड 56 समेत अन्‍य स्‍थानों पर पहुॅचेंगे। समता भोज कार्यक्रम वार्ड 18 एवं 19 का जडेरूआ कलां, वार्ड 20 का पानी की टंकी अशोक काॅलोनी, वार्ड 21 का माहौर मौहल्ला दुल्लपुर, वार्ड 22 का ओमनगर सुजाता बुद्ध विहार, वार्ड 25 का लेदर फैक्ट्री सी.पी. काॅलोनी, वार्ड 26 का तिकोनिया मुरार, वार्ड 27 का रामनगर मुरार, वार्ड 23,24 एवं 28 का 60 फुटा रोड, वार्ड 29 एवं 30 का जाटव बस्ती महलगांव, वार्ड 45 का जाटव मौहल्ला ललितपुर काॅलोनी, वार्ड 56 का सामुदायिक भवन बजरंग नगर, वार्ड 57 एवं 58 का सामुदायिक भवन बीजासेन मौहल्ला, वार्ड 59 का नीम चंदोवा एवं वार्ड 60 का अम्बेडकर पार्क हुरावली में आयोजित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments