राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज चार लोगों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। मुर्मु ने संविधान के अनुच्छेद 80(1) के खंड (3) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मनोनीत किया। इस लिस्ट में वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम समेत देश के जाने-माने लोग शामिल हैं।
बड़े क्राइम केस संभालने के लिए मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल देवराव निकम, केरल के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सी. सदानंदन मास्टर समेत 4 लोगों को राष्ट्रपति ने मनोनीत किया है।