एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2025 का शेड्यूज जारी कर दिया है. जारी शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी, जो 21 जुलाई से शुरू होकर 24 सिंतबर तक चलेगी. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले राउंड की पंजीकरण प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होगी. उम्मीदवार 28 जुलाई तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. पहले राउंड के लिए सीटों का आवंटन 31 जुलाई को होगा.
इसी तरह दूसरे राउंड में पंजीकरण प्रक्रिया 12 से 18 अगस्त तक चलेगी और 21 अगस्त को सीट आवंटन किया जाएगा. इसी तरह तीसरे राउंड में उम्मीदवार 3 से 8 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. तीसरे राउंड के उम्मीदवारों के लिए सीट आवंटन 11 सितंबर को होगा. MCC की ओर से चौथे राउंट में स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे, जो 22 से 24 सितंबर तक पूरा होगा. इस राउंड के लिए 27 सितंबर को सीट आवंटन किया जाएगा.