Homeप्रमुख खबरेंBREAKING : तिघरा हुआ लबालब कभी भी खोले जा सकते हैं सुरक्षा...

BREAKING : तिघरा हुआ लबालब कभी भी खोले जा सकते हैं सुरक्षा द्वार हाई अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जहां बीते लगभग एक माह से बारिश का दौर जारी है तो वहीं बारिश की वजह से तिघरा डैम लबालब हो गया है. इसके जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए जलसंसाधन विभाग द्वारा अब कभी भी इसके सुरक्षा द्वारा खोले जान सकते हैं. ताजा जानकारी के अनुसार तिघरा का वर्तमान वाटर लेबल 737.25 फीट है इसमें पानी का आना लगातार जारी है अतः जैसे ही लेबल 738 को छुएगा गेट खोल दिए जाएंगे।

जल संसाधन संभाग ग्वालियर द्वारा अभी कुछ देर पहले जारी की गई यह सूचना

*अति आवश्यक सूचना*

तिघरा डैम का वर्तमान लेवल 737.25 फ़ीट है|

तिघरा बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही निरंतर वर्षा, तिघरा बांध में हो रही जल आवक को दृष्टिगत रखते हुए, एवं तिघरा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने हेतु

तिघरा बांध के जलद्वारों को आज दिनांक 13/07/2025 को कभी भी खोलकर अत्यधिक जल की निकासी की जा सकती है।

उक्त जल सांक नदी में छोड़ा जाएगा ।
सांक नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने हेतु सूचित किया जाता है।

जिला ग्वालियर के प्रभावित क्षेत्र ग्राम तिघरा, ग्राम कैथा, ग्राम तालपुरा, ग्राम महिदपुर, ग्राम पृथ्वीपुर, ग्राम कुलैथ, ग्राम अगरा भटपुरा, ग्राम दुगनावली व ग्राम तिलघना ।

जिला मुरैना के प्रभावित क्षेत्र ग्राम पहाड़ी, ग्राम जखौदा, व ग्राम बामोर।का

कार्यपालन यंत्री

जल संसाधन संभाग ग्वालियर

तिघरा बांध से ही ग्वालियर में पेयजल आपूर्ति भी की जाती है. ऐसे में बांध के लबालब होने से आने वाले समय में जलापूर्ति में समस्या नहीं होगी.

पिछले  साल भी खुले थे बांध के द्वार

आखिरी बार तिघरा डैम के गेट पिछले साल सितम्बर में खोले गए थे. वहीं आज जुलाई में ही सुबह अलर्ट जारी कर लोगों को डैम के डूब प्रभावित क्षेत्र और नदी के आसपास से दूर रहने की हिदायत दी गई है. वर्तमान में तिघरा डैम का जलस्तर 735.25 हो गया है. जबकि उसकी कुल क्षमता 740 है.  . इसके साथ ही दो दर्जन गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

तिघरा बांध के फुल होने से एक बड़ा फ़ायदा क्षेत्र की जनता को होने वाला है. माना जा रहा है कि अगर कुछ समय तक बांध के गेट खुले रहे तो जल स्तर मेंटेन रहेगा और इससे क्षेत्र की जनता की पेयजल आपूर्ति की समस्या भी लगभग खत्म हो जाएगी. इसे देखते हुए नगर निगम ने भी  नियमित पानी सप्लाई के लिए ट्रायल की तैयारी कर ली है और अगर लगातार बारिश होती रही तो दोबारा पूरे ग्वालियर शहर को रोज़ाना पेयजल सप्लाई तिघरा के पानी से की जा सकेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments