ग्वालियर / भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 17 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे भोपाल की ओर से आने वाली ट्रेन तिरूपति संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से ग्वालियर आएंगे। श्री हेमंत खंडेलवाल का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार ग्वालियर आ रहे हैं । इस अवसर पर उनका भव्य व ऐतिहासिक स्वागत ग्वालियर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।
श्री हेमंत खंडेलवाल रेलवे स्टेशन से थाना रेलवे स्टेशन, पुलिस चौकी, होटल आनंद भोज, बस स्टैंड तिराहा, डी.बी मॉल, होटल चंद्रलोक, होटल चोटीवाला, मिलन एन.सी.सी गेट, स्टेशन चौराहा, राजा मानसिंह चौराहा, यूनेस्को म्यूजिक, न्यू रेस्ट हाउस गेट, होटल तानसेन, सिटी सेंटर गेंट्री के नीचे, सेंट्रल पार्क होटल, कोठारी संस, वुडलैंड शोरूम, जीवन ज्योति नेत्रालय, बीबा शोरूम, होटल फॉर्च्यूना, फॉरेंसिक ऑफिस, एस.पी. ऑफिस मेन गेट, एसपी ऑफिस गेट नं 2, आकाश कोचिंग एच.डी.एफ.सी, आई.सी.सी बैंक, अलकनंदा टावर, स्केचर्स शोरूम, मेट्रो शोरूम, श्री हनुमान जी मंदिर, राजमाता चौराहा, अटल सभागार गेट से होते हुए अटल सभागार पहुंचेंगे। इन स्थानों पर विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत किया जावेगा। वहीं इन स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सैकड़ो की संख्या में मंच लगाए जा रहे हैं।
उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा की जिला बैठक संपन्न हुई । उसके बाद विभिन्न मोर्चा का प्रकोष्ठों की बैठकें संपन्न हुई।