Homeप्रमुख खबरेंऐसे झूम के बरसे बदरा कि चार माह का कोटा डेढ़ माह...

ऐसे झूम के बरसे बदरा कि चार माह का कोटा डेढ़ माह में ही कर दिया पूरा

इस साल मानसून में लगभग डेढ़ माह में ही सामान्य औसत वर्षा का कोटा पार

जिले में रविवार की सुबह तक 782.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

751.2 है जिले की सामान्य औसत वर्षा

ग्वालियर / ग्वालियर जिले में इस साल के मानसून में लगभग डेढ़ माह के भीतर ही सामान्य औसत वर्षा का कोटा पार हो गया है। जिले में रविवार 27 जुलाई की सुबह 8 बजे तक 782.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है। पिछले साल इस अवधि में लगभग 351.5 मिमी. वर्षा हुई थी। इस प्रकार पिछले साल से 431.4 मिमी ज्यादा वर्षा हो चुकी है। ज्ञात हो जिले की सामान्य औसत वर्षा 751.2 मिमी. है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इस साल मानसून में सबसे अधिक 966.3 मिमी. वर्षा मुरार (वर्षामापी केन्द्र ठाठीपुर) में दर्ज हुई है और सबसे कम 638.3 मिली मीटर वर्षा चीनौर तहसील में रिकॉर्ड की गई है। जिले के वर्षामापी केन्द्र बरई घाटीगाँव में 736.2, डबरा में 795.6 व भितरवार तहसील में 778.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। यह वर्षा गत एक जून से 27 जुलाई को सुबह 8 बजे तक की अवधि में दर्ज की गई है।
पिछले साल इस अवधि में मुरार में 452.1, घाटीगाँव में 497.2, डबरा में 296.7, भितरवार में 290.5 एवं चीनौर में 221.1 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments