Homeदेशसंसद में प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर किया बड़ा खुलासा कहा...

संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर किया बड़ा खुलासा कहा 9 मई को भारत के एयर डिफेन्स सिस्टम ने मार गिराए थे पाकिस्तान के एक हजार मिसाइलें और ड्रोन

ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए बड़ा खुलासा किया प्रधानमंत्री ने कहा कि 9 मई को पाकिस्तान ने भारत के ऊपर एक हजार से अधिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया था जिसे हमारे एयर डिफेन्स सिस्टम ने आकाश में ही तहस नहस कर दिया था, यदि ये भारत पर गिरती तो भारी तबाही हो सकती थी। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया, उस पर स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाया.

आतंकियों के मुख्यालयों को मिट्टी में मिला दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना ने आतंकियों के मुख्यालयों को मिट्टी में मिला दिया है. उन्होंने कहा, “यह विजय उत्सव ‘सिंदूर की सौगंध’ को पूरा करने का प्रतीक है. यह भारत की सेना की शौर्य गाथा है.”

अभिनंदन डंके की चोट पर वापस आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि कांग्रेस मुद्दों पर पाकिस्तान के नजरिए को अपनाती है और सेनाओं के मनोबल को कमजोर करने का प्रयास करती है. उन्होंने कहा, “जब सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की, तो कांग्रेस ने तुरंत सबूत मांग लिए. लेकिन जब उन्हें देश का मिजाज समझ में आया, तो उनके सुर बदल गए.”

मोदी ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी कांग्रेस नेताओं ने तस्वीरें और प्रमाण मांगे. उन्होंने आरोप लगाया कि जब विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान में पकड़े गए, तो कुछ लोग खुशी मना रहे थे और कह रहे थे कि अब मोदी फंस गए. लेकिन जब अभिनंदन डंके की चोट पर वापस आए, तो उनकी बोलती बंद हो गई.

पाकिस्तान ने हमारे डीजीएमओ को फोन कर गुहार लगाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि 9 मई की मध्यरात्रि और 10 मई की सुबह भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान के हर कोने में सटीक प्रहार किया, जिससे पाकिस्तान घुटनों पर आने को मजबूर हो गया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने हमारे डीजीएमओ को फोन कर गुहार लगाई कि वह इतनी मार झेलने की स्थिति में नहीं है. कृपया युद्ध रोक दें.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से ऑपरेशन रोकने की अपील नहीं की. उन्होंने बताया कि 9 मई की रात अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उस समय वे सेना के साथ बैठक में व्यस्त थे. बाद में जब उन्होंने कॉल बैक किया, तो उपराष्ट्रपति ने बताया कि पाकिस्तान एक बड़ा हमला करने की योजना बना रहा है. मोदी ने कहा, “अगर पाकिस्तान का ऐसा इरादा था, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेंदी.. हमने स्पष्ट कर दिया कि गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा.”

वे ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे हैं

प्रधानमंत्री ने कहा कि 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद कांग्रेस के नेता सवाल उठाने लगे. ‘कहां गया 56 इंच का सीना, कहां खो गए मोदी?’ उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों की हत्या पर भी कांग्रेस राजनीति कर रही थी, जिससे सेना का मनोबल गिरा. उन्होंने कहा, “कांग्रेस को भारत की ताकत पर भरोसा नहीं है, इसलिए वे ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे हैं. मीडिया में हेडलाइन तो मिल सकती है, लेकिन देशवासियों के दिल में जगह नहीं मिलेगी.”

प्रधानमंत्री ने बताया कि 10 जुलाई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को रोकने की घोषणा की थी, जिसके बाद कई तरह की अफवाहें फैलाई गईं और सीमापार से प्रोपेगेंडा चलाया गया. उन्होंने कहा, “हमने सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट में भी लक्ष्य तय किया था. आतंकियों के ट्रेनिंग सेंटर को तबाह किया गया. ऑपरेशन सिंदूर में भी हमारा लक्ष्य स्पष्ट था. हमने आतंकियों के ‘नाभि’ पर हमला किया और उन्हें सटीक तरीके से खत्म किया.”

22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब महज 22 मिनट में’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की पूरी खुली छूट दी गई थी. उन्होंने कहा, “सेना ने तय किया कि जवाब कैसे दिया जाए, और उन्होंने आतंकियों को ऐसी सजा दी कि आज भी आतंक के आकाओं की नींद उड़ी हुई है.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को पहले से अंदेशा था कि भारत कोई बड़ी कार्रवाई करेगा. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से परमाणु हमले की धमकी दी जा रही थी, लेकिन भारत ने जो तय किया था, वही किया. 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब महज 22 मिनट में दे दिया गया

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के मुख्य बिंदु-

  • बैठक में मैंने साफ़ निर्देश दिया कि आतंकवाद का करारा जवाब देना होगा, ये हमारा राष्ट्रीय संकल्प है. हमें हमारे सैन्य बलों की क्षमता, सामर्थ्य, साहस पर भरोसा है.
  • सेना को खुली छूट दी गई और ये भी कहा गया कि सेना तय करे कि कब कहां कैसे कार्रवाई करनी है.
  • पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सेना को अंदाज़ा लग चुका था कि भारत कोई कड़ी कार्रवाई करेगा. परमाणु हथियारों की धमकी भी आनी शुरू हो गई.
  • भारत ने छह मई की रात और सात मई की सुबह कार्रवाई की और पाकिस्तान कुछ नहीं कर पाया.
  • भारत ने सिद्ध कर दिया कि न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग न तो चलेगी और न भारत इसके सामने झुकेगा. भारत ने पाकिस्तान के सीने पर सटीक प्रहार किया.
  • पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और आज भी उसके कई एयरबेस आईसीयू में हैं.
  • ये न्यू नॉर्मल है कि अगर आतंकी हमला हुआ तो अंदर तक हमला करेंगे.
  • आतंकी सरपरस्त सरकार और आतंकी आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे.
  • न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी और न ही भारत इसके सामने झुकेगा.
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments