ग्वालियर / आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर के सभी मंडलों में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह सभी रैलियां फूल बाग चौराहे पर एकत्रित हुई और यहां से एक विशाल रैली के रूप में यह बाइक रैली शहर के कई क्षेत्रों में निकाली गई। यह बाइक रैली फूल बाग चौराहे से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा, नदी गेट, जयेंद्रगंज, इंदरगंज चौराहा होते हुए ऊंट पुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, डींडवाना वाली ओली, राम मंदिर, फलका बाजार, शिंदे की छावनी डीबी मॉल मारकंडेश्वर मंदिर होते हुए लाल बाल पाल की स्टैचू जलविहार पर समाप्त हुई। जहां तीनों शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। रैली के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आज पूरे देश भर में जो विजय उत्सव का वातावरण है, देशभर में जो राष्ट्रीयता की भावना को लेकर विजय उत्सव का जो वातावरण चल रहा है उसमें आप सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया उसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं।
रैली का संचालन तिरंगा यात्रा के प्रभारी एवं महामंत्री श्री विनय जैन एवं आभार महामंत्री श्री राजू पलैया ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर सभापति श्री मनोज तोमर, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री नितेश शर्मा, जिला महामंत्री श्री विनोद शर्मा सहित प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्षगण, मोर्चा /प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष /जिला सयोंजक , मण्डल पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित रहे।