Homeविदेशअमेरिका में अखबार के दफ्तर पर गोलियों से हमला 5 की मौत

अमेरिका में अखबार के दफ्तर पर गोलियों से हमला 5 की मौत

अमरीका में अधिकारियों का कहना है कि मेरीलैंड प्रांत में एक स्थानीय अख़बार के दफ़्तर पर हमला किया गया है जहां गोली लगने की वजह से कम से कम पांच लोग मारे गए हैं और कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं.

पुलिस का कहना है कि गोलियां चलाने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. उनकी उम्र 40 साल के करीब है और वो मैरीलैंड के रहने वाले हैं.

रिपोर्टों के मुताबिक, हमलावर ने सितंबर 2012 में समाचार पत्र के ख़िलाफ़ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसे वह हार गया था.

पुलिस ने हमले के उद्देश्य के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है.

कैपिटल गज़ट नामक इस अख़बार में हमले के समय कई लोग मौजूद थे.

एक संवाददाता के मुताबिक, बंदूकधारी ने कांच के दरवाज़े को निशाना बनाया जिसके पीछे कई कर्मचारी मौजूद थे.

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए संदिग्ध बंदूक़धारी से पूछताछ की जा रही है. बिल्डिंग से 170 कर्मचारियों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है, जहां दूसरे कार्यालय भी चलते हैं.

कैपिटल गज़ट एक दैनिक अख़बार है जिसकी एक डिजिटल वेबसाइट भी है. इसका संबंध बाल्टीमोर सन मीडिया ग्रुप से है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments