खुद के पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की दौड़ में सबसे आगे चलने की सरगर्म खबरों के बीच आज ग्वालियर में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बारे में मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर स्पष्ट किया कि वे “एक समर्पित स्वयंसेवक और भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी द्वारा दिए गए किसी भी काम को पूरी ईमानदारी से करने में विश्वास करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी के निर्देशों का पालन करेंगे और फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी हैं। शिवराज ने कहा मेरे हर रोम में खेती और हर सांस में किसान है चिड़िया की आंख की तरह एक ही लक्छ है मेरा कृषि का उत्पादन, किसानों की आय कैसे बढे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कैसे हो लखपति दीदी कैसे बने शिवराज ने कहा कि अध्यक्ष बनने के लिए न मैंने कभी सोचा है न मुझसे कभी किसी ने कहा है, किसानों की सेवा मेरे लिए भगवान की सेवा है और वही मैं करता रहना चाहता हूं