ग्वालियर /सकल ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान एवं 15 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का भूमि पूजन समारोह शनिवार दिनांक 30 अगस्त को सायं काल ठीक 4-00 बजे, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भवन सभागार के बाहर होगा इसमें मुख्य अतिथि समाज के सबसे वरिष्ठ वयोवृद्ध समाज सेवी पंडित जयराम पचौरी होंगे , विशिष्ट अतिथि डॉ दिनेश उदेनिया, डॉ. अजय गौड़, डॉ. रीता मिश्रा,डॉ उज्जवल शर्मा, डॉ. अविनाश शर्मा, डॉ. राम रावत,डॉ.अंकित शर्मा, रामबाबू कटारे, महेश मुदगल,के डी सोनकिया, रामनारायण मिश्रा, धर्मेंद्र भारद्वाज, प्रवीण दुबे,अजय मिश्रा, श्रीमती बीना भारद्वाज, श्रीमती कांता शर्मा सहित सभी उपवर्गीय ब्राह्मण समाजों के अध्यक्ष होंगे।
उपरोक्त जानकारी आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज महिला अध्यक्ष श्रीमती बीना भारद्वाज संयुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुधा दीक्षित रामबाबू कटारे अशोक प्रसारिया भूपेंद्र शर्मा प्रेम पचौरी महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा सम्मेलन के मुख्य संयोजक महंत सतीश शर्मा केदारपुर एवं स्वागत अध्यक्ष हेमेश दंडोतिया ने दी
उन्होंने बताया 31 अगस्त को होने वाला सकल ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान एवं 15 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन गणपति जी की वंदना गणेश स्तुति के साथ प्रारम्भ होगा। सम्मेलन हेतु संयोजिकाएं
संगीता शर्मा,किरण द्विवेदी,श्याम बाबू शर्मा,संध्या शर्मा,शशि व्यास, डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, भूपेन्द्र शर्मा, किरण मिश्रा, रेनू शर्मा,रेखा चतुर्वेदी,मंजू मिश्रा,, अल्का मिश्रा, अंजू दीक्षित,नीतू शर्मा,अनीता योगेंद्र दीक्षित ,संध्या तिवारी होंगी।
सकल ब्राह्मण महासमिति के तत्वाधान में ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन चेम्बर आफ़ कॉमर्स सभागार श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर रोड में दोपहर 3:00 बजे प्रारम्भ होगा पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कर्यक्रम के मुख्य अतिथि में तथा विशिष्ट अतिथि पूर्ण सांसद श्री नारायण कृष्ण शेजवलकर , पूर्व मंत्री कैबिनेट मंत्री श्री बालेन्दु शुक्ला, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री अनूप मिश्रा सहित सभी उपवर्गीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष होंगे, अध्यक्षता प्रकाश नारायण शर्मा करेंगे ।
सकल ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान के लिए 9425337405 पर योगेन्द्र दीक्षित को 80 %से अधिक अंक प्राप्त करने वालीं छात्राओं के निशुल्क रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त को सायंकाल 5 बजे तक किए जाएंगे।