Homeप्रमुख खबरेंबड़े क्षत्रपों की पट्ठागिरी भाजपा नेतृत्व के लिए बनी सिरदर्द,कार्यकारिणी पर अंतिम...

बड़े क्षत्रपों की पट्ठागिरी भाजपा नेतृत्व के लिए बनी सिरदर्द,कार्यकारिणी पर अंतिम निर्णय करना हुआ मुश्किल

प्रवीण दुबे

मध्यप्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा देवास, हरदा, सागर ग्रामीण और मऊगंज जिले के लिए पार्टी की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसके बाद अब इस बात की संभावना बढ़ गई है कि बाकी जिलों की भी घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी जहां तक ग्वालियर का सवाल है यहां रायशुमारी के बावजूद प्रदेश अध्यक्ष फिलहाल कार्यकारिणी घोषित करने की स्थिति मे नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन इसपर जोरदार मंथन की खबरें आ रही हैं। कार्यकारिणी को लेकर ग्वालियर के बड़े क्षत्रप रोढ़ा बने हुए हैं वे ज्यादा से ज्यादा अपने पट्ठों की तैनाती कराना चाहते हैं।

दरअसल, रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भोपाल पहुंचे। वे एयरपोर्ट से 74 बंगला स्थित प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के आवास पर पहुंचे। यहां करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह के साथ चर्चा की। इसके बाद एक-एक करके चार जिलों के लिए पार्टी की कार्यकारिणी का ऐलान किया।

निगम-मंडलों में और संगठन में नियुक्तियों को लेकर चर्चा हेमंत खंडेलवाल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बने 60 दिन हो चुके थे। लेकिन, अब तक प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम के साथ ही काम कर रहे हैं। ऐसे में नई प्रदेश कार्यकारिणी और निगम-मंडल में नियुक्तियों को लेकर बीएल संतोष की चर्चा हुई।

आज भी वे भोपाल में ही रहे उनके सीएम डॉ. मोहन यादव के अलावा बीजेपी के पदाधिकारियों और संघ पदाधिकारियों से भी मुलाकात की खबरें हैं।

उनके द्वारा विधायकों, मंत्रियों के विवादों पर भी जानकारी ली गई hai मप्र में लगातार विधायकों और प्रशासनिक अफसरों के बीच टकराव के मामलों पर भी बीएल संतोष ने प्रदेश नेतृत्व से जानकारी ली है।

बता दें कि पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, भिंड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा सहित करीब डेढ़ दर्जन विधायकों के प्रशासनिक अफसरों से टकराव और नाराजगी के मामलों की जानकारी केन्द्रीय नेतृत्व तक पहुंची थी।

सूत्रों के अनुसार MP के असंतुष्ट नेताओं से भी बीएल संतोष के मिलने की संभावना है। मप्र भाजपा के विधायकों, मंत्रियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है। प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ नेताओं की नाराजगी के बाद वे केन्द्रीय नेतृत्व खासकर बीएल संतोष से मिलने का समय मांग रहे थे। ऐसे में बीएल संतोष ने भोपाल आने का कार्यक्रम बनाया।

आज उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संगठन महामंत्री और प्रदेश प्रभारी के साथ बैठक की है। साथ ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुबह से उन्होंने विधायकों, पदाधिकारियों और अन्य नेताओं से भी मेल मुलाकात की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments