Homeप्रमुख खबरेंअब टाउनशिप में गजवा-ए-हिंद की साजिश’? हलाल लाइफस्टाइल प्रोजेक्ट पर मचा बवाल,...

अब टाउनशिप में गजवा-ए-हिंद की साजिश’? हलाल लाइफस्टाइल प्रोजेक्ट पर मचा बवाल, जानिए क्या है पूरा मामला……

मुंबई /आपको सुनने में भले अजीब लगे कि कोई बिल्डर सिर्फ धर्म विशेष के लिए टाउनशिप बनाए, जी हां चौंक गए, लेकिन मुंबई के पास कर्जत में एक ऐसी टाउनशिप बन रही है। जो सिर्फ मुस्लिमों के लिए होगी। इस टाउनशिप के विज्ञापन पर बवाल खड़ा हो गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के एक सदस्य प्रियांक कानूनगो विज्ञापन को विष व्यापन बताया है। उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा है कि मुंबई के पास करजत इलाके में केवल मुसलमान मजहब वालों के लिए हलाल लाइफ़ स्टाइल वाली टाउनशिप बनाई जा रही है। यह Nation Within The Nation है।महाराष्ट्र सरकार को नोटिस किया जा रहा है। कानूनगो ने यह नोटिस महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव को भेजा है। इसमें पूछा गया है कि कैसे रेरा ने इस एप्रूव कर दिया।

कर्जत में जिस हलाल स्पेशल सोसाइटी का निर्माण किया जा रहा है। वह वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस होगी। इसके विज्ञापन में मुस्लिमों को नमाज पढ़ते हुए दिखाया गया है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने महाराष्ट्र सरकार से 2 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि यह मामला सांप्रदायिक विभाजन और संविधान के उल्लंघन से जुड़ा हो सकता है। मुंबई के पास करजत इलाके में प्रस्तावित एक विशेष टाउनशिप प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह टाउनशिप ‘हलाल लाइफस्टाइल’ और केवल मुसलमान समुदाय के लिए होने के दावों के कारण सुर्खियों में है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments