ग्वालियर प्रेस क्लब ने अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के नाम सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन,स्वास्थ्य बीमा निशुल्क करने की मांग प्रमुखता से उठाई
ग्वालियर /हमेशा की तरह वे मीडिया फ्रेंडली नजर आए उनकी बॉडी लेंग्वेज साफ तौर पर यह संकेत दे रही थी कि पत्रकारों की समस्या को उन्होंने बहुत गंभीरता से लिया है और इसका समाधान कराने हेतु वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री को सम्बंधित ज्ञापन से अवगत कराएंगे तथा पिछले वर्ष की तरह मुख्यमंत्री संवेदनशीलता से निर्णय लेते हुए पत्रकारों के हित में घोषणा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा बर्ष 2025-26 के लिए घोषित की गई पत्रकार स्वास्थ्य बीमा राशि में बड़ी बढ़ोतरी की गई है जिस वजह से प्रदेशभर के पत्रकारों की चिंता बढ़ गई है। पत्रकार बढ़ाई गई राशि वापस लेने की मांग कर रहे हैं । पत्रकारों का कहना है क़ि मध्यप्रदेश में भी उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर 5 लाख का पत्रकार स्वास्थ्य बीमा निशुल्क किया जाए।
इसको लेकर आज ग्वालियर प्रेस क्लब के बैनर तले भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने चर्चा की और जनसंपर्क विभाग द्वारा बर्ष 2025-26 के लिए घोषित की गई पत्रकार स्वास्थ्य बीमा राशि में की गई बढ़ोतरी से अवगत कराया।
उन्होंने ग्वालियर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को पांच सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से पत्रकार बीमा राशि शून्य करने,पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये जाने,श्रद्धा निधि की बैठक तीन माह में करने, पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने, आवासहीन पत्रकारों को पीएम आवास योजना में आवास उपलब्ध कराने का मांग पत्र सौपा ।
इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पत्रकारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश की मोहन यादव सरकार सदैव पत्रकारों के प्रति संवेदनशील रही है उन्होंने कहा कि बीते वर्ष भी इस विषय में पत्रकार हित में निर्णय लिया था इस बार भी जैसे ही यह विषय उनके दृष्टिगत लाया जाएगा मुख्यमंत्री इसमें पत्रकारों के प्रति संवेदन शील निर्णय ही लेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पत्रकारों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों इसी दृष्टि से स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान की है इसमें यदि पत्रकारों को कोई परेशानी आती हैं तो पूरा विश्वास हैं कि पूर्व की तरह उसके प्रति मुख्यमंत्रीजी संवेदनशीलता से निर्णय लेंगे।
बीमा राशि शून्य करने की मांग करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार डाक्टर राम विद्रोही, डाक्टर केशव पांडे,राकेश अचल ,बच्चन बिहारी , सुरेश डंडोतिया , रविन्द्र झारखरिया, चंद्रवेश पांडे, विनय अग्रवाल, सुरेश शर्मा , ब्रजमोहन शर्मा ,प्रवीण दुबे, वलराम सोनी, दिनेश राव, राजीव अग्रवाल, संजय त्रिपाठी, डी के जेन, अर्पण राउत,जोगेंद्र सेन, रमन पोपली, मनीष शर्मा, अनिल पटेरया ,प्रदीप बोहरे, बरुण शर्मा, राजेंद्र तलेगावकर, हरीश चंद्रा, कपिल शर्मा,गोपाल त्यागी , प्रशांत शर्मा, समीर गर्ग, अजय मिश्रा, प्रियंक शर्मा, जीतेन्द्र पाठक, हरीश दुवे, श्याम पाठक, यादवेन्द्र कटारे, अनिल शर्मा, गोपाल श्रीवास्तव,श्याम श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा, शेलेन्द्र शर्मा, जयेश कुमार,राज दुवे, सुनील पाठक, विनोद शर्मा, परेश मिश्रा,रवि कांत दुवे, राजेश जायसवाल, रवि उपाध्याय, विक्रम प्रजापति, जयदीप सिकरवार, राकेश वर्मा, रघुवीर कुशवाह, विजय यागिक, मुकेश बाथम,कोक सिंह, रवि यादव सहित अन्य पत्रकार शामिल थे ।