Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री की उपस्थिति में हॉट एयर बैलून में लगी आग, कलेक्टर बोलीं...

मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हॉट एयर बैलून में लगी आग, कलेक्टर बोलीं बैलून के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव आज एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए. मंदसौर सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में आग लग गई. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मुख्‍यमंत्री को बाहर निकाला. अगर हॉटर एयर बैलून उड़ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि, बैलून में आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. मुख्‍यमंत्री मोहन यादव पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहा हैं.

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव आज मंदसौर दौरे पर थे. मंदसौर में गांधी सागर अभयारण्य है, जहां साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. मुख्यमंत्री यहां तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान वह हॉट एयर बैलून एक्टिविटी के लिए पहुंचे थे. जब वह बैलून के अंदर थे. तभी हॉट एयर बैलून में आग लग गई. लेकिन उनकी सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और फिर आग को बुझाया.

कलेक्टर ने किया खंडन कहा बैलून के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई

कुछ माध्यमों में एयर बैलून के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है, इसके संबंध में वास्तविक स्थिति इस प्रकार है।

एयर बैलून में सुरक्षा के संबंध में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं हुई है। माननीय मुख्यमंत्री जी केवल एयर बैलून को देखने के लिए गए थे। हॉट एयर बैलून, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, गर्म हवा का गुब्बारा होता है। इसे उड़ान भरने योग्य बनाए रखने के लिए हवा को गर्म किया जाता है, जिससे गुब्बारा ऊपर उठ सके और तैरता रहे।

इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानक पूरी तरह से पालन किए गए हैं। नागरिकों से निवेदन है कि वे असत्य और भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।

कलेक्टर
श्रीमती अदिती गर्ग

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments