Homeप्रमुख खबरेंअब हार से खिसियाये पाकिस्तान ने की मैच रेफ़री एंडी पाइक्रॉफ़्ट को...

अब हार से खिसियाये पाकिस्तान ने की मैच रेफ़री एंडी पाइक्रॉफ़्ट को हटाने की मांग, दी बहिष्कार की धमकी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के मैच रेफ़री एंडी पाइक्रॉफ़्ट को टूर्नामेंट के बाकी मैचों से “तुरंत हटाने” की मांग की है.

नकवी वर्तमान में एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी अध्यक्ष हैं. पीसीबी का आरोप है कि पाइक्रॉफ़्ट ने “कप्तानों से टॉस के समय हाथ नहीं मिलाने को कहा था.”

मोहसिन नकवी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पीसीबी ने मैच रेफ़री के आईसीसी आचार संहिता और क्रिकेट भावना से जुड़ी एमसीसी कानूनों के उल्लंघन के संबंध में आईसीसी में शिकायत दर्ज कराई है.

पीसीबी ने एशिया कप से मैच रेफ़री को तुरंत हटाने की मांग की है.” ऐसा न करने पर टूर्नामेंट से बहार होने की बात भी कही गई है.

रविवार को हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. मैच ख़त्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ़ ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाने का फ़ैसला किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments