Homeप्रमुख खबरेंस्तम्भकर डॉ. नीलम महेंद्र हिंदी सलाहकार समिति में नामित

स्तम्भकर डॉ. नीलम महेंद्र हिंदी सलाहकार समिति में नामित

ग्वालियर 16 सितम्बर।/स्तम्भकर  डॉ. नीलम महेंद्र को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की राजभाषा हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है।

इस समिति का गठन गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की संस्तुति पर किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य मंत्रालय में भारत सरकार की राजभाषा नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार से संबंधित गतिविधियों को गति देना है।

डॉ. नीलम महेंद्र का इस प्रतिष्ठित समिति में शामिल होना ग्वालियर सहित समूचे मध्यप्रदेश के लिए गौरव की बात है। साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली डॉ. महेंद्र को इससे पहले भी कई राष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments