Homeप्रमुख खबरें2 अक्टूबर जयंती से ठीक पहले लंदन में गांधी जी की प्रतिमा...

2 अक्टूबर जयंती से ठीक पहले लंदन में गांधी जी की प्रतिमा पर तोड़फोड़ जानिये क्या कहा भारत ने

लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ सोमवार को तोड़फोड़ की घटना हुई है. लंदन में मौजूद भारत के उच्चायोग ने इसकी कड़ी निंदा की है.

भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडियो प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, यह घटना 2 अक्तूबर को वहां होने वाले वार्षिक गांधी जयंती समारोह से कुछ दिन पहले हुई है.

भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर अपने बयान में कहा कि लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की शर्मनाक घटना हुई है.

बयान में कहा गया, “हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. यह केवल तोड़फोड़ नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस से तीन दिन पहले अहिंसा के विचार और महात्मा की विरासत पर एक हिंसक हमला है.

भारतीय उच्चायोग ने अपने बयान में कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ गंभीरता से उठाया गया है.

उच्चायोग ने कहा, “हमारी टीम मौके पर मौजूद है और प्रतिमा की गरिमा बहाल करने के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments