Homeप्रमुख खबरेंजल्द शुरु होगा करैरा फ्लाई ओवर निर्माण कार्य, टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने...

जल्द शुरु होगा करैरा फ्लाई ओवर निर्माण कार्य, टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर सांसद कुशवाह ने गडकरी एवं सीएम यादव का आभार जताया

48 करोड़ की लागत से बनेगा करैरा में फ्लाईओवर -सांसद भारत सिंह कुशवाह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं सीएम मोहन यादव का जताया आभार
ग्वालियर/ ग्वालियर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले करैरा कस्बे को अब दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-27 के शिवपुरी-झांसी खण्ड पर करैरा कस्बे के अंतर्गत टीला रोड कॉलेज तिराहे पर फ्लाईओवर के अभाव में इतनी सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं कि उक्त स्थल को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र घोषित कर दिया गया था। लेकिन अब यहां सांसद भारत सिंह कुशवाह की सक्रियता से आरओबी निर्माण के लिए टैंडर हो चुके हैं और जल्द ही आरओबी का काम शुरू हो जाएगा और डेढ़ साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा। करैरा में फ्लाई ओवर के अभाव में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से चिंतित सांसद भारत सिंह कुशवाह यहां फ्लाईओवर बनवाने के लिए सक्रिय हो गए थे, जिसके लिए उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। आरओबी के टैंडर होने पर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा उक्त ब्लैक स्पॉट पर दुर्घनाओं को रोकने दीर्घकालीन सुधारात्मक कार्य के अंतर्गत फ्लाईओवर जिसमें 15+30+15 मीटर के स्पॉट का प्रावधान किया गया है, साथ ही 2.860 किलोमीटर सर्विस रोड़ का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 48.19 करोड़ रुपए है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद फ्लाई ओवर निर्माण के टैंडर कराकर एजेंसी का चयन कर लिया गया है,जो जल्द ही आरओबी का काम आरंभ कर देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments