Homeप्रमुख खबरेंबिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 6और 11 नवंबर को होगा...

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 6और 11 नवंबर को होगा मतदान 14 को आएंगे नतीजे,यहां देखें पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली /चुनाव आयोग ने सोमवार  प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके चुनाव तारीख़ों का एलान कर दिया है.इसके अनुसार दो चरणों में वोट डाले जाएंगे  6और 11 नवंबर  को होगा मतदान 14 को आएंगे नतीजे, यह कॉन्फ़्रेंस नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई.

केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि बिहार चुनाव में 17 नए क़दम उठाए जा रहे हैं जो बाद में पूरे देश में लागू किए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशन के ठीक बाहर मतदाता अपना मोबाइल जमा करा सकते हैं जिन्हें वोट डालने के बाद वो वापस ले सकते हैं.

बिहार विधानसभा के आम चुनाव का कार्यक्रम

चुनाव इवेंट्स पहला चरण (121 विधानसभा क्षेत्र) दूसरा चरण (122 विधानसभा क्षेत्र)
गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि 10.10.2025 (शुक्रवार) 13.10.2025 (सोमवार)
नामांकन करने की अंतिम तिथि 17.10.2025 (शुक्रवार) 20.10.2025 (सोमवार)
नामांकन की जांच की तिथि 18.10.2025 (शनिवार) 21.10.2025 (मंगलवार)
उम्मीदवारों की नाम वापसी की अंतिम तिथि 20.10.2025 (सोमवार) 23.10.2025 (गुरुवार)
मतदान की तिथि 06.11.2025 (गुरुवार) 11.11.2025 (मंगलवार)
मतगणना की तिथि 14.11.2025 (शुक्रवार)
जिस तारीख से पहले चुनाव संपन्न हो जाएगा 16.11.2025 (रविवार)

चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 76,801 ग्रामीण इलाकों में और 13,911 शहरी क्षेत्रों में हैं. हर मतदान केंद्र पर औसतन 818 मतदाता होंगे. सभी केंद्रों पर 100% वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है. इनमें 1,350 मॉडल मतदान केंद्र, 1,044 महिलाओं द्वारा संचालित केंद्र, 292 दिव्यांग मतदाताओं के प्रबंधन वाले केंद्र और 38 युवाओं द्वारा संचालित केंद्र शामिल हैं.

इसके पहले रविवार को भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई.

इसकी शुरुआत में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार में सफलता के साथ एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हुई है.

बिहार में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले चुनाव आयोग ने एसआईआर शुरू किया था. इसकी टाइमिंग को लेकर विपक्षी दलों ने कई सवाल उठाए जबकि चुनाव आयोग ने इसे वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने की प्रक्रिया करार दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments