Homeप्रमुख खबरेंबड़ी उपलब्धि लाल आतंक से मुक्त हुआ बस्तर एक साथ 208 नक्सलियों...

बड़ी उपलब्धि लाल आतंक से मुक्त हुआ बस्तर एक साथ 208 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में नक्सल के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक साथ 208 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 110 महिलाएं और 98 पुरुष शामिल हैं, जो प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के विभिन्न रैंकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। सभी नक्सलियों ने ने 153 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है।

दरअसल, सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया करने पर लग गई है। नक्सलियों के सफाया के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 की डेडलाइन तय की है। इस कड़ी में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नक्सिलियों का सरेंडर नक्सल विरोधी अभियान के लिए बड़ी सफलता है।

अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ का अधिकांश हिस्सा नक्सली प्रभाव से मुक्त हो गया है, जिससे उत्तरी बस्तर में दशकों से चल रहे लाल आतंक का अंत हो गया है। यानी अब नक्सलवाद सिर्फ दक्षिणी बस्तर में ही बचा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments