Homeप्रमुख खबरेंदिल जीत लिया मोहन सरकार की इस अनूठी पहल ने अधिकारियों ने...

दिल जीत लिया मोहन सरकार की इस अनूठी पहल ने अधिकारियों ने वृद्धाश्रम व अनाथ आश्रमों में जाकर बांटी दीपावली की खुशियां

वरिष्ठ अधिकारियों ने वृद्धाश्रम व अनाथ आश्रमों के रहवासियों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

संभागीय आयुक्त, कलेक्टर एवं निगम कमिश्नर वन स्टॉप सेंटर व माधव आश्रम पहुँचे दीपावली मनाने

दीपावली पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की सेवाभावी पहल ने सबका दिल जीत लिया इसी के चलते आज  ग्वालियर जिले के जनप्रतिनिधिगण व वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप वृद्धाश्रम, वन स्टॉप सेंटर एवं पिछड़ी बस्तियों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ दीपावली मनाने पहुँचें।

संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय दीपावली पर जेएएच परिसर के समीप स्थित वन स्टॉप सेंटर एवं लक्ष्मीगंज में संचालित वृद्धाश्रम “माधव आश्रम” पहुँचकर दीपोत्सव मनाया। दीपावली के पावन अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने इन आश्रमों के रहवासियों को मिष्ठान, फल व कम्बल इत्यादि वितरित किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments