Homeप्रमुख खबरेंसिंधु सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कैंसर जांच एवं परीक्षण शिविर आयोजित

सिंधु सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कैंसर जांच एवं परीक्षण शिविर आयोजित

अर्ली डिटेक्शन ही कैंसर से बचने का एकमात्र तरीका – डॉ. बी. आर. श्रीवास्तव

ग्वालियर 2नवंबर 2025/कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी हम अपना बचाव कर सकते हैं। बशर्ते इस बीमारी को हम पांव पसारने से पहले ही पकड़ लें। उसका एकमात्र तरीका है हम अर्ली डिटेक्शन अपनाकर नियमित रूप से अपनी जांच कराते रहें। कैंसर का नाम सुनते ही व्यक्ति डर जाता है यदि इस डर का दमन कर हम जल्द से जल्द अपना इलाज प्रारंभ कर दें तो कैंसर को मात दी जा सकती है और ऐसे कई उदाहरण है जिन्होंने अर्ली डिटेक्शन से अपनी जान बचाई है। इस दृष्टि से सिंधु सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कैंसर जांच एवं परीक्षण शिविर आयोजित करना समाज के लिए बहुत ही उपयोगी है। ये विचार कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च इंस्टिट्यूट के संचालक डॉ. बी. आर. श्रीवास्तव ने निःशुल्क कैंसर जांच एवं परीक्षण शिविर के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किये। सोसायटी के अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि भारत धीरे-धीरे कैंसर का हब बनता जा रहा है और भविष्य में हर 9 व्यक्तियों में से एक कैंसर से पीड़ीत होगा। ऐसे में अर्ली डिटेक्शन का लाभ लेकर हम बीमारी को शुरुआती दौर में ही पकड़ सकते हैं। ऐसे में इस तरीके के शिविर समाज के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे और शिविर के माध्यम से यदि हम दो लोगों की भी जान बचा पाए तो यह शिविर की बहुत बड़ी सफलता होगी। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के राजमाता विजयाराजे सिंधिया सभागार में यह शिविर सिंधु सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग से कैंसर बीमारी से संबंधित सारी जांचें निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर के संयोजक डॉ. भीष्म जेसवानी ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हर्ष सुखवानी ने किया और आभार डॉ. दीपक माखीजानी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर पीतांबर लोकवानी, डॉ. रमेश पंजवानी, ओमप्रकाश कुकरेजा, दिलीप पंजवानी, डॉ. हरीश खुशीरामानी, संगीत पारप्यानी, डॉ. अशोक वाधवानी, डॉ. अशोक मसंद, राजेश जयसिंघानी, श्याम रोहिरा, शैलेश माखीजानी, राजेश कालरा, जयराम ठक्कर, राजकुमार कुकरेजा, अमृत माखीजानी, प्रकाश पमनानी, अनिल थारानी, सुभाष खुशीरामानी, दिलीप गेही, कमल पुरस्वानी, गोपाल छाबड़ा, मनीष कुंदवानी, मोंटी रहेजा, आनंद भाटिया, मनोज राजपाल, परमानंद दुसेजा, राजेश माखीजा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments