Homeप्रमुख खबरेंबांग्लादेशी दूतावास ने माना ग्वालियर में पकड़े लोग हैं बांग्लादेशी

बांग्लादेशी दूतावास ने माना ग्वालियर में पकड़े लोग हैं बांग्लादेशी

ग्वालियर 9 नवंबर 2025/ग्वालियर में बांग्लादेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। ग्वालियर में गिरफ्तार किए गए 8 बांग्लादेशी नागरिकों की नागरिकता की पुष्टि बांग्लादेशी दूतावास ने कर दी है। प्रशासन ने इन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए सभी घुसपैठियों को अब ग्वालियर से असम स्थित डिपोर्ट सेंटर भेजा जाएगा। इसके बाद BSF (बार्डर सिक्योरिटी फोर्स) की मदद से उन्हें आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, ये लोग बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे। पूछताछ के दौरान इनके बांग्लादेशी होने की जानकारी मिली, जिसके बाद दूतावास से संपर्क कर पुष्टि कराई गई। इस कार्रवाई को अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments