Homeग्वालियर अंचलग्वालियर में जारी आहे बैठक बैठक का खेला

ग्वालियर में जारी आहे बैठक बैठक का खेला

ग्वालियर 9 दिसंबर 2025/ग्वालियर में बैठक बैठक का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा अभी दो दिन पहले ही ग्वालियर के सांसद भारत सिंह ने प्रशासन के साथ बैठक की और अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 दिसंबर को प्रशासन के साथ बैठक करने जा रहे हैं। भारत सिंह और सिंधिया दोनों ही नेताओं के बैठक का विषय ग्वालियर में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा रहा है। चर्चा है कि इन बैठकों के पीछे ग्वालियर के दो छत्रपों के बीच वर्चस्व की जंग प्रमुख कारण है।  इसपर पार्टी का कोई भी नेता खुलकर बोलने तैयार नहीं है। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर जो बैठक बैठक का खेल खेला जा रहा है उसका परिणाम लगभग शून्य ही रहा है और जनता की परेशानियां जस की तस बनी हुई हैं सड़कें खुदी पड़ी हैं तथा तमाम विकास कार्यों  की गति कछुआ चाल जैसी ही बनी हुई है।

सिंधिया लेंगे 10 दिसंबर को बैठक

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 दिसंबर को ग्वालियर आ रहे हैं जानकारी के अनुसार अपने उक्त प्रवास कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में ग्वालियर-चंबल संभाग में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं को लेकर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, प्रभारी मंत्री व पार्टी पदाधिकारियों के साथ ग्वालियर-चम्बल के महत्वपूर्ण विकास परियोजनों से जुड़ी बैठक में शामिल होंगे, जहाँ कार्यों की प्रगति तथा आगामी प्राथमिकताओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सिंधिया इन विकास कार्यों पर समय-समय पर समीक्षा बैठकों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखते हुए उनकी गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करते रहते हैं।

भारत सिंह ने 7 दिसंबर को ली थी बैठक

ग्वालियर के सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने रविवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली थी सांसद श्री कुशवाह ने समीक्षा के दौरान चंबल पेयजल परियोजना, रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार कार्य, सड़कों के नवनिर्माण, एलीवेटेड रोड सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की थी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे अब कमोवेश दस दिसंबर को सिंधिया भी इन्ही विषयों पर बैठक ले रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि जब संसद का शीत कालीन सत्र जारी है तब ग्वालियर में श्री सिंधिया बैठक लेने आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments