Homeप्रमुख खबरेंयोग शास्त्र संगम 2025 का उद्घाटन शनिवार को

योग शास्त्र संगम 2025 का उद्घाटन शनिवार को

 

ग्वालियर 12 दिसंबर 2025/श्रीमद्भगवत गीता में योग की संकल्पना” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार “योग शास्त्र संगम 2025” का शुभारंभ  13 दिसंबर को होगा। विवेकानंद केंद्र ग्वालियर विभाग संचालक अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि “13 दिसंबर को लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में सुबह 11 बजे उद्घाटन सत्र आदि शंकर विद्यापीठ, उत्तरकाशी के प्रमुख स्वामी हरि ब्रह्मइंद्रानंद तीर्थ महाराज के पावन सानिध्य में प्रारम्भ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान की कुलपति प्रो. कल्पना शर्मा करेंगी। इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी से पधारे अखिल भारतीय योग प्रमुख श्री रवि शर्मा जी का मुख्य वक्तव्य होगा।” सुबह 9 बजे से 10 बजे तक प्रतिभागियों का पंजीयन होगा एवं किट वितरण संपन्न होगा।
इस दो दिवसीय नेशनल कॉन्‍फ्रेंस में योग शिक्षकों, योग शोधार्थीयों एवं योग साधकों द्वारा “श्रीमद्भगवत गीता में योग की संकल्पना” विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
विवेकानंद केन्‍द्र कन्‍याकुमारी प्रकल्प नीड़म् ग्वालियर एवं लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के संयुक्‍त तत्‍वावधान में दो दिवसीय नेशनल कॉन्‍फ्रेंस ‘योग शास्‍त्र संगम’ का आयोजन 13 एवं 14 दिसंबर को लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के सभागार में आयोजित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments