भोपाल 07 2026/मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज एक अहम प्रेसवार्ता करेंगे. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 1 बजे बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित की जाएगी. प्रेसवार्ता का मुख्य उद्देश्य जी राम जी योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर जानकारी देना है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर भी खुलकर जवाब देंगे. इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहेंगे. माना जा रहा है कि इस प्रेसवार्ता में सरकार की नीतियों और योजनाओं को लेकर कई अहम बातें सामने आ सकती हैं
एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल कुछ देर में करेंगे अहम प्रेस वार्ता
RELATED ARTICLES