सार्वजनिक वितरण प्रणाली का अध्ययन करने गए सांसद भारत सिंह
-ग्वालियर 08जनवरी 2026/।सांसद भारत सिंह कुशवाह इस समय चैन्नई में उपभोक्ताा मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पांडिचेरी, चैन्नई और अंडमान निकोबार दीप समूह का दौरा किया है। अपने दौरे के तीसरे दिन गुरूवार को उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षण प्रयोगशाला का दौरा कर लैब की कार्यप्रणाली को समझने के साथ अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान पांडिचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी से मिले,जहां रंगसामी ने कुशवाह का आत्मीय स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया। इससे पूर्व गतदिवस उन्होंने पांडिचेरी में खाद्य सब्सिडी के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण विषय पर आयोजित बैठक में शामिल होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित बैंकों में ग्राहकों को बैठने की उचित व्यवस्था के साथ पीने का पानी और स्वच्छ शौचालय की सुविधा बढ़ाने के सुझाव दिए। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक चर्चा हुई ।