ग्वालियर 08 जनवरी 2026/कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की पहल पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार 10 जनवरी को जिला प्रशासन एवं पत्रकार एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा अपनी टीम का चयन कर लिया गया है। मीडिया प्रतिनिधिगणों से भी आग्रह किया गया है कि वे पत्रकार एकादश का चयन कर मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में शामिल हों।
यह मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच 10 जनवरी को प्रात: 9.30 बजे से रूपसिंह स्टेडियम में खेला जायेगा।