प्रवीण दुबे
देश ही नहीं पूरी दुनियां के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी ने एकबार पुनः यह दिखा दिया है कि क्यों उसके लिए कहा जाता है “पार्टी विथ डिफरेंस” उसने दिखाया कि वह केवल क्वांटिटी ही नहीं क्वालिटी में भी सबसे हटकर है।
ये बात यूं ही नहीं लिखी जा रही आज पूरे देश ने आज उस वक़्त भाजपा के अनुशासन को देखा जब राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन दाखिल करने की की ओपन प्रक्रिया चलती रही लेकिन पार्टी नेतृत्व ने जो निर्धारित किया सभी ने उसका पालन किया परिणाम स्वरुप योजनानुसार नितिन नवीन के अलावा किसी ने भी अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन दाखिल नहीं किया। अब चुनाव प्रक्रिया तय कार्यक्रम अनुसार कल 20 जनवरी को उनके अध्यक्ष बनने की घोषणा चुनाव अधिकारी द्वारा कर दी जाएगी। इस प्रकार भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होगें।
सोमवार को दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में नॉमिनेशन प्रक्रिया की गई। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने कहा- इस पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नाम प्रस्तावित हुआ है।
उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी वैध पाए गए। अब नितिन के नाम का औपचारिक ऐलान 20 जनवरी को किया जाएगा।
आज हुई नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत सभी राज्यों के सीएम और सीनियर नेताओं ने नितिन के समर्थन में नामांकन पत्र जमा किया था।
भाजपा ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।