Homeप्रमुख खबरेंअब दौलतगंज में हिंदू युवाओं को शस्त्र ,शास्त्र की शिक्षा देने...

अब दौलतगंज में हिंदू युवाओं को शस्त्र ,शास्त्र की शिक्षा देने गोडसे व्यायाम शाला का पूजन

ग्वालियर 24 जनवरी 2025/अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर के अध्यक्ष लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में बाल हकीकत राय बलिदान दिवस के अवसर पर हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में बैठक संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि हिंदू युवाओं को शस्त्र ,शास्त्र की शिक्षा देकर बलशाली बनाने के लिए 30 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे हिंदू महासभा भवन में दौलतगंज में अंत्यत आधुनिक गोडसे व्यायाम शाला का श्री गणेश हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सेन एवं संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता के मुख्य अतिथि में किया जाएगा जिसमें हिंदू महासभा के सदस्य को निशुल्क प्रवेश कराया जाएगा अन्य हिंदुओं को भी प्रवेश ले सकेंगे। उसके रजिस्ट्रेशन 26 जनवरी से जिला मंत्री आनंद माहौर पर करा सकते हैं।
अंत में सभी ने बोल हकीकत राय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की संकल्प लिया अंत में 2 मिनट का मून रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments