नई दिल्ली28जनवरी 2026/ भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने संगठन को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया पैनल के सदस्यों की नई सूची जारी कर दी है। यह नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
युवा कांग्रेस कार्यालय, 5 रैसीना रोड, नई दिल्ली से जारी पत्र के अनुसार, इन नियुक्तियों को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता (National Spokesperson)
नई टीम में ऐश्वर्या भाद्रे, आशीष कोटाडिया, अंकित साहू, अभिषेक सांगवान, चंदन राणा, दीपांशु भट्ट, डॉ. दिव्याणी कटारा, गोपाल तिवारी, गौरव चौधरी, गुफरान अंसारी, हैदर मुजीब रुपेरिया, इस्माइल मोहम्मद, रोहन पांडेय, रोशन साल्वी, रानी राठौर, शुभ्रा ज़िंटा, सोमबीर सांगवान, सोम्या रंधेलिया, शोभित गौतम, अधिवक्ता सतीश बघेल, तेजस वाछाणी, युवराज सिंह यादव, योगेश साहू और यूसुफ रिज़वी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय मीडिया पैनल (National Media Panel)
वहीं राष्ट्रीय मीडिया पैनल में अबू जाफर, अबू ओजैर, अमन वशिष्ठ, अंकित फतेहपुरिया, अंकुर भारती, अंशुल मिश्रा, अर्जुन श्रीवास्तव, अर्शदीप सिंह बटर, दीपांकर दास, दिव्या शर्मा, हरजोत सिंह, कमालुद्दीन रज़ा, कामिया सांखला, लक्ष्य शर्मा, एमएस अभिजीत, एमडी तौफीक खान, पंकज मिश्रा, प्रांजल तिवारी, राजेंद्र कुमार, रणजीत यादव, अधिवक्ता सद्दाम हुसैन और अधिवक्ता वसंत शाजू को शामिल किया गया है।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टीम संगठन की नीतियों, विचारधारा और युवाओं से जुड़े मुद्दों को देशभर में मजबूती से उठाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।