Homeप्रमुख खबरेंवीडियो :महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की विमान हादसे...

वीडियो :महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की विमान हादसे में मौत

मुंबई 28 जनवरी 2026/एन सी पी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक विमान बारामती में हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है. बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंड के वक्त प्लेन के क्रैश की घटना हुई. अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है. घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar  ने बताया कि विमान बारामती एयरपोर्ट पर दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी वह क्रैश हो गया.

यह फ्लाइट एक प्राइवेट Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) थी, जिसे VSR ऑपरेट कर रहा था और यह मुंबई से बारामती जा रही थी. विमान में सवार सभी  लोगों की मौत हो गई.इनमें अजित पवार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO).क पर्सनल अटेंडेंट.पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर. शामिल हैं एविएशन डिपार्टमेंट ने प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों की जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि बारामती विमान हादसे में अजित पवार के अलावा विदिप जाधव, पिंकी माली, सुमित कपूर और सांभवी पाठक की मौत हो गई. साम्भवी पाठक और सुमित कुमार प्लेन के पायलट थे.

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित देश के अनेक नेताओं ने  अजित पवार के निधन पर सोशल मीडिया पोस्ट में लिखकर शोक व्यक्त किया है उन्होंने लिखा है कि “महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार समेत कई लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. अजित पवार का असामयिक निधन एक अपूरणीय क्षति है. उन्हें महाराष्ट्र के विकास में, विशेषकर सहकारी क्षेत्र में, विशेष योगदान के लिए सदैव याद रखा जाएगा. ईश्वर इस दुर्घटना में मारे गए अन्य सभी लोगों के परिवारों को भी इस आघात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments