
राहुल गांधी ने कहा कि ‘आपके अंदर मेरे लिए नफरत है। आपके अंदर मेरे लिए गुस्सा है। आपके लिए मैं पप्पू हूं। आप अलग-अलग गाली दे सकते हो। लेकिन आपके लिए मेरे दिल में इतना सा भी गुस्सा नहीं है।’ गांधी ने कहा कि ‘मैं कांग्रेस हूं और इस भावना ने देश को बनाया है। इस भावना और प्यार को मैं आपके अंदर से निकालूंगा। और आप सबको कांग्रेस में बदलूंगा।
उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझे हिंदुस्तानी होने का मतलब सिखाया। कोई तुम्हें गाली दे लाठी मारे तो भी उनसे प्यार करो। राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको अंदर से धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने हिंदुस्तान और शिवजी का मतलब सिखाया। इससे बड़ी बात हो ही नहीं सकती है।
इसके साथ ही राहुल गांधी ने भाषण खत्म किया। वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट तक गए और उनको गले लगा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनको वापस बुलाकर हाथ मिलाकर कुछ कहा। इसके बाद पूरा सदन हंसने लगा।