Homeप्रमुख खबरेंटी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने सफर का...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया अमेरिका को हराया

मुंबई 7 फरवरी 2026/टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने सफर का आगाज जीत के साथ किया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रन से मात दी.

भारत की जीत के हीरो कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 84 रन की तूफानी पारी खेली. इसके साथ ही मोहम्मद सिराज ने तीन, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

कप्तान सूर्यकुमार यादव को उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते अमेरिका के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 162 रन का लक्ष्य रखा है.

लेकिन अमेरिका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 132 रन ही बना पाई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments