Homeप्रमुख खबरेंक्या कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से गाली गलौज की? बेहद आहत...

क्या कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से गाली गलौज की? बेहद आहत हैं बिड़ला

क्या कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से गाली गलौज की? केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया है कि 20 से 25 कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चेंबर में घुसकर गाली गलौज की है.

रिजिजू ने कहा, “इससे स्पीकर बहुत आहत हैं. मैंने उनसे बात की है.”

उन्होंने दावा किया, “कांग्रेस सांसदों ने चेंबर में जाकर गाली गलौज की बहुत बुरा भला कहा.”

उन्होंने दावा किया “स्पीकर के चेंबर में जब कांग्रेस के 20 से 25 सांसद घुसे तो मैं भी वहां गया और जो गाली गलौज स्पीकर के साथ की गई उसे तो मैं बता भी नहीं सकता. स्पीकर तो बहुत नरम आदमी हैं, नहीं तो वो और भी कठोर कदम उठा सकते थे.”

रिजिजू ने दावा किया, “जब स्पीकर से गाली गलौज की जा रही थी तब वहां पर वेणुगोपाल जी भी थे, प्रियंका गांधी भी थीं और कांग्रेस के सीनियर लीडर थे और वो भी उन्हें बढ़ावा दे रहे थे.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments