Homeप्रमुख खबरेंनशा मुक्त होली अभियान शुरू : नशा मुक्त होकर आनंद युक्त मनाएं...

नशा मुक्त होली अभियान शुरू : नशा मुक्त होकर आनंद युक्त मनाएं होली, रंगों में घोले खुशियां

ग्वालियर26 फरवरी 2026/रंगों और प्रेम के महापर्व होली को इस वर्ष भी नशा मुक्त और आनंद युक्त बनाने के उद्देश्य से शहर में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। ‘नशा मुक्त होली अभियान’ के तहत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने टोली बनाकर सोशल मीडिया, मोहल्लों और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। इस अभियान का उद्देश्य है होली को उल्लास, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाए, न कि नशे के दुष्प्रभाव के साथ।

इन्होंने दिया संदेश
होली उत्साह और उमंग का पर्व है, न कि नशा का। होली पर अच्छे पकवान खाकर खूब कीर्तन कर नाचो और राधा नाम का सुमिरन करो। नाम जप से यहां भी सुखी रहोगे और परलोक में भी।
-प्रेमानंद महाराज, वृंदावन
भारतीय संस्कृति आध्यात्मिक प्रधान है। होली सामाजिक समरसता और रंगों का आनंददायक त्योहार है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इसलिए भक्त प्रहलाद को याद करते हुए अपनी कमियों को दूर कर नशा मुक्त होली मनाकर जीवन की नए सिरे से शुरुआत करें और भाईचारे को बढ़ावा दें।
-उमाशंकर पचौरी, शिक्षाविद्
होली उत्साह और भाईचारे का त्योहार है। कुछ युवक नशे में वाहन चलाकर स्वयं और दूसरों के जीवन को खतरे में डालते हैं। नशे से दूर रहकर होली को हर्षाेल्लास के साथ मनाएं।
-अरविंद सक्सेना, आईजी
होली पर कुछ अति उत्साही युवक नशा कर वाहन चलाते हैं, जो दूसरों के जीवन को भी खतरे में डालते हैं। शहर को नशा मुक्त बनाने की इस पहल को सभी लोग सार्थक बनाएं।
डॉ.दिनेश उदैनिया, विभागाध्यक्ष न्यूरोलॉजी

नशा रंगों के इस पावन पर्व को बदरंग कर देता है। व्यसन मुक्त ग्वालियर अभियान को सफल बनाकर स्वयं का, परिवार के साथ ही शहर के वातवारण को खुशहाल बनाया जा सकता है।
-डॉ.राम किशोर उपाध्याय, कवि व स्तंभकार

इस वर्ष देश को नशा मुक्त कर रंगों से भरें। यह त्योहार नशा का नहीं उल्लास का है। नशा त्योहार की खुशियों को खत्म कर देता है।
-रितिका अहिरवार, हॉकी खिलाड़ी
जीवन को रंग बिरंगा और खुशियों से भरने के लिए इस वर्ष नशा मुक्त होली मनाएं, क्योंकि नशा करने से परिवार ही नहीं बिखरता स्वयं का जीवन भी बर्बाद हो जाता है।
-नेहा शर्मा, समाजसेवी
होली का पर्व गुलाल लगाकर भाईचारे के साथ मनाएं। नशा नहीं करने का प्रण लेकर होली के त्योहार की गरिमा और उसकी महत्ता को बरकरार रखें।
कुलदीप अग्रवाल, समाजसेवी

भारत का भविष्य युवा पीढ़ी पर निर्भर है। नशे का नाश होगा तभी देश का विकास होगा। रंगों के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
-संगीता सिंह, समाजसेविका

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments