Homeप्रमुख खबरेंइसराइल की संसद में पीएम मोदी ने हमास के हमले को एक...

इसराइल की संसद में पीएम मोदी ने हमास के हमले को एक ‘आतंकी’ हरकत बताया

यरूशलम 25 फरवरी 2026/भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार रात यरूशलम में इसराइली संसद कनेसेट को संबोधित किया है. उन्होंने 7 अक्तूबर, 2023 को हमास के हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

पीएम मोदी ने हमास के हमले को एक ‘आतंकी’ हरकत बताते हुए कहा, “भारतीय लोग इसकी पीड़ा को समझते हैं. आम लोगों की हत्या को कोई भी तर्कसंगत नहीं ठहरा सकता है.”

पीएम मोदी से पहले इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने संसद को संबोधित किया. उन्होंने पीएम मोदी को ‘दोस्त से बढ़कर भाई’ बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इसराइल गए हैं. राजधानी तेल अवीव पहुंचने पर इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा के साथ उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया था.

नेतन्याहू ने इसराइली संसद में पीएम मोदी को बताया ‘महान भारतीय नेता’

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसराइली संसद क्नेसेट पहुंच गए हैं. पीएम मोदी के संबोधन से पहले इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू संसद को संबोधित कर रहे हैं. नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘महान भारतीय नेता’ बताया है.

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते बहुत बेहतर पीएम मोदी के कार्यकाल में हुए हैं.

उन्होंने कहा, “मैं यह कहना चाहूंगा कि आप सिर्फ़ दोस्त नहीं, बल्कि भाई हैं.”

पीएम मोदी के कनेसेट पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया. इसराइली संसद में ‘मोदी-मोदी’ के नारे गूंजे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इसराइल दौर पर हैं. उनके स्वागत में इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू पत्नी सारा के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे.

पीएम मोदी ने इसराइल पहुंचने के बाद एक्स पर पोस्ट किया, “इसराइल पहुंच गया हूं. मुझे बहुत सम्मानित महसूस हो रहा है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और श्रीमती नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत किया. मैं द्विपक्षीय बातचीत और अच्छे नतीजों की उम्मीद करता हूँ जो भारत-इसराइल दोस्ती को और मज़बूत करेंगे.”

इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी का स्वागत करने के बाद एक्स पर लिखा, “आज मैंने पत्नी सारा के साथ अपने अच्छे दोस्त और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया, जो इसराइल के एक और ऐतिहासिक दौरे पर आए हैं.”

“हमारे बीच गहरी दोस्ती है, हम अक्सर बात करते हैं. मुझे लगता है कि हमारी यह दोस्ती हमारे दोनों देशों के रिश्तों को और मज़बूत बनाती है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments