तेहरान 2 मार्च 2026/ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह बग़रज़ादेह की मौत की पुष्टि की है.
मीडिया के मुताबिक़, ‘हमशहरी’ अख़बार ने बताया था कि ख़ामेनेई की पत्नी अमेरिका और इसराइल के हमलों में घायल हुई थीं और कोमा में चली गई थीं.
ख़ामेनेई और उनकी पत्नी के छह बच्चे थे- चार बेटे और दो बेटियां.
इससे पहले ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई अमेरिका और इसराइल के हमलों में मारे गए थे.
इन हमलों में ख़ामेनेई के परिवार के कई सदस्य और ईरान के इस्लामी शासन के दूसरे वरिष्ठ नेता भी मारे गए.