Homeखेलसंजू सैमसन के जानदार 97 रनों की पारी के सहारे भारत ने...

संजू सैमसन के जानदार 97 रनों की पारी के सहारे भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर किया सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रवेश

कोलकाता 1 मार्च 2026/आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

वेस्टइंडीज ने भारत के सामने जीत लिए 196 रन का लक्ष्य रखा था. इसे भारतीय टीम ने 19. ओवर में पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.

भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे जिन्होंने 50 गेंद में 97 रन की नाबाद पारी खेली.

भारत छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा है.

अब पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर भारत की टक्कर दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी.

197 रन के लक्ष्य का भारत ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और भारत ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए.

अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन भी 10 रन बनाकर आउट हो गए. होल्डर ने उनका विकेट लिया. उनका विकेट होल्डर ने लिया.

वहीं अभिषेक शर्मा 11 गेंद में 10 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे. अकील हुसैन ने अभिषेक का विकेट लिया.

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद संजू सैमसन के साथ मिलकर कप्तान सूर्यकुमार यादव भारत की पारी को संभाली. लेकिन कप्तान सूर्यकुमार 18 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए हैं.

वहीं सूर्यकुमार और संजू सैमसन के बीच तीसरे विकेट के लिए 35 गेंद पर 58 रन की पार्टनरशिप हुई.

वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 195 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए होल्डर ने 22 गेंद में 37 और पावेल ने 19 गेंद में 34 रन की नाबाद पारी खेली.

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 36 रन खर्च कर दो विकेट लिए. हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला.

टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत सधी हुई रही. लेकिन भारत के गेंदबाजों ने मिडिल ओवर्स में जोरदार वापसी की.

लेकिन होल्डर और पावेल ने वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर्स में अच्छी पार्टनरशिप की. दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी हुई.

17वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ वेस्टइंडीज ने 14 रन स्कोर किए.

16वें ओवर में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ 24 रन स्कोर किए.

15वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने शरफेन रदरफोर्ड का विकेट लिया. उन्होंने 9 गेंद पर 14 रन बनाए.

बुमराह ने 12वें ओवर में कमाल किया है. इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने हेटमायर का विकेट लिया, जबकि 5वीं गेंद रॉस्टन चेज को आउट किया.

हेटमायर ने 12 गेंद में 27 रन बनाए. वहीं चेज ने 25 गेंद में 40 रन की पारी खेली.

इससे पहले भारत की ओर से की जा रही कसी हुई गेंदबाजी के बाद वेस्टइंडीज के ओपनर शे होप दबाव में आए. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने बोल्ड कर दिया. शे होप 33 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments