Homeप्रमुख खबरेंईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई सहित पुत्री दामाद मारे गए

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई सहित पुत्री दामाद मारे गए

ट्रंप और इजरायल के दावे के बाद अब ईरान की सेना(IRGC), सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA और मुख्य समाचार चैनल ‘प्रेस टीवी’ (Press TV) ने आधिकारिक तौर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है. शनिवार को जिस समय यह हमला किया गया उस समय खामेनेई अपने दफ्तर में मौजूद थे.

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हो चुकी है.

हमले में उनकी बेटी और दामाद समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है।

ईरान के सरकारी टीवी ने पुष्टि की है कि आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत हो चुकी है.

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अपने बयान में इमाम खामेनेई की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. संगठन ने उनकी मौत को “सम्मानित शहादत” बताते हुए कहा कि उनका रास्ता जारी रहेगा. बयान में अमेरिका और “ज़ायोनी शासन” को जिम्मेदार ठहराते हुए कड़ी कार्रवाई और बदले की चेतावनी दी गई है. साथ ही, जनता से राष्ट्रीय एकता और मजबूती दिखाने की अपील की गई है.

सरकारी टीवी के प्रेज़ेंटर ने रोते हुए ख़ामेनेई की मौत की घोषणा की और बताया देश में 40 दिनों का शोक रहेगा.

शनिवार को अमेरिका और इसराइल ने ईरान के कई शहरों पर हमले किए थे और रविवार तड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर ख़ामेनेई की मौत को लेकर दावा किया था.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक ख़ामेनेई अब मर चुके हैं.”

यह ईरान के लोगों के लिए अपने देश को वापस लेने का अब तक का सबसे बड़ा मौका है. हमें सुनने में आ रहा है कि उनके कई आईआरजीसी, सैन्य अधिकारी और अन्य सुरक्षा व पुलिस बल अब लड़ना नहीं चाहते और हमसे सुरक्षा (इम्युनिटी) मांग रहे हैं. जैसा कि मैंने कल रात कहा था- ‘अभी वे सुरक्षा पा सकते हैं, लेकिन बाद में उन्हें सिर्फ़ मौत मिलेगी’.”

“उम्मीद है कि आईआरजीसी और पुलिस शांतिपूर्वक ईरान के देशभक्तों के साथ मिल जाएँगे और एक इकाई की तरह देश को उस महानता तक वापस ले जाएँगे, जिसके वह लायक है. यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू होनी चाहिए, क्योंकि सिर्फ़ ख़ामेनेई की मौत ही नहीं, बल्कि देश एक ही दिन में बहुत हद तक बर्बाद यहाँ तक कि लगभग मिट चुका है.”

“हालाँकि, भारी और सटीक बमबारी पूरे हफ़्ते या जितनी देर तक ज़रूरी हो, बिना रुके जारी रहेगी, ताकि हम पूरे मध्य पूर्व में और वास्तव में दुनिया में शांति के अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें.”

वहीं ख़ामेनेई की मौत से जुड़े दावों के बाद ईरान के कराज शहर में कथित तौर पर जश्न मनाते देखा गया है.

एक सोशल मीडिया वीडियो, जिसे एक्स पर साझा किया गया और उसे बीबीसी फ़ारसी ने सत्यापित भी किया है, उसमें कुछ इरानियों को कराज में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई की मौत की रिपोर्ट के बाद जश्न मनाते देखा गया है. हालांकि यह सब डोनाल्ड ट्रंप के एक्स पर पोस्ट करने से पहले हुआ.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments