ग्वालियर 26 नवंबर 2026/उत्तर मध्य रेलवे ने जारी किया नियुक्ति पत्र, दो वर्ष का रहेगा कार्यकाल
ग्वालियर, 26 नवंबर। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में गठित मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (DRUCC) में ग्वालियर के अशोक बांदिल को सदस्य मनोनीत किया गया है। इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे, झांसी के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (वाणिज्य) कार्यालय द्वारा 13 नवंबर 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।
जारी पत्र के अनुसार, महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज द्वारा अशोक बांदिल को मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति, झांसी का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल 1 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 तक दो वर्ष निर्धारित किया गया है।
मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति का उद्देश्य रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रेलवे की यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव और आवश्यक परामर्श देना है। समिति के सदस्य रेल सेवाओं, यात्री सुविधाओं और यात्रियों की समस्याओं से जुड़े विषयों को रेलवे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे।
अशोक बांदिल के मनोनयन से ग्वालियर क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को झांसी मंडल के रेलवे प्रशासन तक पहुंचाने में सुविधा होगी
ग्वालियर के सुप्रसिद्ध व्यवसायी वरिष्ठ समाजसेवी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अशोक बंदिल के इस मनोनयन पर ओम प्रकाश अग्रवाल ( लल्ला ) पारस बरैया, ओमप्रकाश जाजोरिया,नरेंद्र मंगल संजीव अग्रवाल (कुकू) अभिषेक चतुर्वेदी हरीदास अग्रवाल मोहन छिरौलिया दीपक जैन पंकज अग्रवाल आदि ने उनका स्वागत किया और बधाइयां दी