Homeग्वालियर अंचलसुरेश सोनी, डॉ.मोहन यादव, इंदर सिंह परमार के आथित्य में 4 मई...

सुरेश सोनी, डॉ.मोहन यादव, इंदर सिंह परमार के आथित्य में 4 मई को होगा 30 करोड़ की लागत से बनने वाले विश्वविद्यालय का भूमिपूजन

शहर में जागृत होगी शिक्षा की नई क्रांति

 

ग्वालियर23 अप्रैल 2026/मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा ग्वालियर की पावन धरा पर एक और मील का पत्थर स्थापित किया जा रहा है। शिवपुरी लिंक रोड, शीतला माता मार्ग स्थित ग्राम बेला में ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमि पूजन सोमवार, 4 मई को प्रात: 9:30 बजे संपन्न होगा। 55 बीघा के विशाल परिसर में बनने वाला यह विश्वविद्यालय लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से एक वर्ष के भीतर तैयार हो जाएगा और गुरु पूर्णिमा 2027 से यहां शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करने का लक्ष्य रखा गया है।
मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र बांदिल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी होंगे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रांत संघचालक अशोक पाण्डेय करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जाने के लिए समिति ने नागरिकों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से वाहनों की व्यवस्था की है। वाहन प्रात: 8:45 बजे एबी रोड स्थित गणेश बाग मंदिर, पार्वती विद्या पीठ, पीजीवी महाविद्यालय परिसर, माधव महाविद्यालय नईसडक़, सरस्वती शिशु मंदिर नदी द्वार, जीवाजी विश्वविद्यालय द्वार, राजमाता चौराहा से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो

आधुनिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ योग और खेलकूद की गतिविधियां होंगी संचालित 

डॉ.बांदिल ने बताया कि इस विश्वविद्यालय का ध्येय केवल व्यावसायिक शिक्षा या धन अर्जन नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। समिति का लक्ष्य विद्यार्थियों को शून्य से शिखर तक पहुंचाना है। ऋषि गालव विश्वविद्यालय में कॅरियर के साथ-साथ उनके चरित्र (करेक्टर), संस्कार और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें। विश्वविद्यालय में आधुनिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ योग और खेलकूद की गतिविधियां भी निरंतर संचालित होंगी। उच्च शिक्षा विभाग से इसके लिए आशय पत्र प्राप्त हो चुका है।

ये है विश्वविद्यालय का प्रबुद्ध मार्गदर्शक मंडल

विश्वविद्यालय को गुणवत्तापूर्ण और समावेशी बनाने के लिए विशिष्ट मार्गदर्शक मंडल का गठन किया गया है। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। मार्गदर्शक मंडल में पूर्व राज्यपाल प्रो.कप्तान सिंह सोलंकी, अखिल भारतीय विद्या भारती के पूर्व अध्यक्ष डॉ.जीपी शर्मा, प्रख्यात शिक्षाविद् मुकुल कानिटकर, मानस मर्मज्ञ एवं मप्र सहायक सूचना आयुक्त उमाशंकर पचौरी, डॉ.जगदीश नामधारी, वरिष्ठ साहित्यकार जगदीश तोमर, डॉ.कुमार संजीव, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष जीडी लड्ढा, वर्तमान अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जीवाजी विवि के पूर्व खेल निदेशक डॉ.राजेंद्र सिंह गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर सुमन गुर्जर शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments