भोपाल 24 अप्रैल 2026/मध्य प्रदेश सरकार ने अपनी प्रशासनिक टीम को और मजबूत करने के लिए निगम-मंडलों और आयोगों में नियुक्तियों का दूसरा दौर शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर और पुराने नेता केशव सिंह बघेल को एक बड़ी और नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, केशव सिंह बघेल को ‘मध्य प्रदेश कुक्कुट एवं पशुधन विकास निगम’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
