Homeप्रमुख खबरेंस्वर्गीय बंसल की पुण्यतिथि पर लगा हृदय चिकित्सा शिविर शहर के वरिष्ठ...

स्वर्गीय बंसल की पुण्यतिथि पर लगा हृदय चिकित्सा शिविर शहर के वरिष्ठ लोगों ने बंसल को श्रद्धांजलि अर्पित की

ग्वालियर 25 अप्रैल 2026/ग्वालियर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता स्वर्गीय राजकुमार बंसल की पांचवीं पुण्यतिथि पर पूरे शहर ने नमन कर श्रद्धा सुमनअर्पित किए वही एक विशाल हृदय चिकित्सा शिविर का आयोजन किडीज कॉर्नर स्कूल नया बाजार मैं आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवी संस्थाओं ने स्वर्गीय बंसल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर थे वही कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलिमा शिंदे, विनय जैन,वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल विनय अग्रवाल ब्रह्माकुमारी से प्रहलाद जी पूर्व जिला अध्यक्ष कमल मांखीजानी कुलगुरु राजकुमार आचार्य  थे  कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सभापति भाजपा नेता लाल जी जादौन ने की कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष कंनवर किशोर मंगलानी ने किया इस अवसर पर सुविख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ जीबी पंत हॉस्पिटल नई दिल्ली के डॉक्टर जमाल युसूफ को स्वर्गीय बंसल के परिवार ने स्मृति चिन्ह एवं सॉल एवं श्री फल देकर सम्मानित किया इस अवसर पर डॉक्टर जमाल ने कहा की गर्मी के समय में मनुष्य के शरीर में पानी की मात्रा पर्याप्त रहना चाहिए उन्होंने कहा कि आज मरीजों को देखा जा रहा है जरूरत पड़ने पर दिल्ली में स्टैंड भी डाले जाएंगे वहीं स्वर्गीय बंसल के पुत्र धीरज बंसल ने बताया कि आज पांचवीं पुण्यतिथि पर विशाल हृदय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 350 से ऊपर मरीजों नेअपना रजिस्ट्रेशन कराया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments